Advertising - 1
,

नाम से समग्र आईडी जानें ? (Search Samagra id by name) – STEP BY STEP

Advertising

समग्र आईडी मध्य प्रदेश सरकार द्वारा नागरिकों को प्रदान की गई एक विशिष्ट पहचान संख्या है, अगर आप मध्य प्रदेश के नागरिक है तो आपके पास समग्र आईडी होना ज़रूरी है। जो विभिन्न सरकारी योजनाओं और सेवाओं का लाभ उठाने में सहायक होती है।

प्रदेश के सभी परिवार जो Samagra Portal पर पंजीकृत है उन्हें दो तरह की समग्र आईडी प्रदान की जाती है। इसमें पहली है परिवार समग्र आईडी (Family Samagra ID) जो कि 8 अंको का होती है और दूसरे को सदस्य समग्र आईडी (Member Samagra ID) कहते हैं जो की 9 अंको का होती है।

Advertising

वर्तमान मेँ समग्र पोर्टल पर समग्र आईडी के आधार पर विभिन्‍न योजनाओं जैसे छात्रवृत्ति (स्कूल), सार्वजनिक वितरण प्रणाली के अंतर्गत कम दरों पर खाद्य (पीडीएस), बीमा, समस्‍त पेंशन योजनाएं, विवाह सहायता, अनुग्रह राशि, राष्ट्रीय परिवार सहायता योजना, आम आदमी बीमा और मातृत्व अवकाश सहायता इत्‍यादि का लाभ दिया जा रहा है.

यदि कभी आपको अपनी समग्र ID (SSSM ID) जाननी हो और आपके पास उपलब्ध न हो तब आप कंप्यूटर या मोबाइल का उपयोग कर अपने नाम से समग्र आईडी ऑनलाइन देख सकते हैं, जिसके लिए इस आर्टिकल में STEP BY STEP प्रोसेस दी गई है –

  • अपने कंप्यूटर या मोबाइल के वेब ब्राउज़र में samagra.gov.in टाइप करें और एंटर दबाएं।
  • होम पेज पर ‘समग्र आईडी जाने’ सेक्शन में जाएं और ‘समग्र परिवार एवं सदस्य आईडी’ विकल्प पर क्लिक करें। (इसके अलावा जो और आपको ऑप्शन दिख रहे है इनका उपयोग कर आप अपनी समग्र ID से जुड़ी जानकारी प्राप्त कर सकते है। )
  • नए पेज पर, ‘परिवार के किसी सदस्य के नाम से समग्र आईडी सर्च करने के लिए यहाँ क्लिक करें’ लिंक पर क्लिक करें।
  • जिला, स्थानीय निकाय, लिंग, नाम (अंग्रेजी में प्रथम तीन अक्षर), सरनेम (अंग्रेजी में प्रथम तीन अक्षर), ग्राम पंचायत/जोन, और ग्राम/वार्ड की जानकारी दर्ज करें।
  • दिखाए गए कैप्चा कोड को सही से भरें।
  • सभी जानकारी भरने के बाद ‘खोजें’ बटन पर क्लिक करें।
  • यदि आपके द्वारा भरी गई जानकारी सही है, तो संबंधित समग्र आईडी विवरण स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।

  • नाम और सरनेम के पहले तीन अक्षर अंग्रेजी में दर्ज करें।
  • सटीक जानकारी भरने से परिणाम प्राप्त करने में आसानी होगी।

समग्र आईडी क्या है?

समग्र आईडी मध्य प्रदेश सरकार द्वारा नागरिकों और परिवारों को दी गई एक विशिष्ट पहचान संख्या है। इसका उपयोग विभिन्न सरकारी योजनाओं और सेवाओं का लाभ उठाने के लिए किया जाता है।

समग्र आईडी कैसे प्राप्त करें?

आपका परिवार ग्राम पंचायत, नगर पालिका, या वार्ड कार्यालय में पंजीकृत होना चाहिए। वहां से आपका परिवार समग्र पोर्टल (samagra.gov.in) पर पंजीकृत होगा और समग्र आईडी जारी की जाएगी।

क्या नाम से समग्र आईडी सर्च की जा सकती है?

हाँ, आप नाम, जन्मतिथि, और अन्य विवरणों का उपयोग करके समग्र पोर्टल पर समग्र आईडी खोज सकते हैं।

समग्र आईडी सर्च करने का ऑनलाइन तरीका क्या है?

samagra.gov.in पर जाएं।
“समग्र परिवार एवं सदस्य आईडी खोजें” विकल्प पर क्लिक करें।
नाम, जिला, ग्राम, और अन्य विवरण भरें।
‘खोजें’ बटन पर क्लिक करें।

समग्र आईडी भूल जाने पर क्या करें?

यदि आप अपनी समग्र आईडी भूल गए हैं:

समग्र पोर्टल पर जाकर नाम से सर्च करें।
अपने क्षेत्रीय पंचायत या नगर निगम कार्यालय से संपर्क करें।

समग्र पोर्टल पर क्या सेवाएं उपलब्ध हैं?

समग्र पोर्टल पर निम्न सेवाएं उपलब्ध हैं:

समग्र परिवार और सदस्य आईडी सर्च
लाभार्थी का पंजीकरण
विभिन्न योजनाओं की पात्रता और लाभ जानकारी
परिवार का विवरण अद्यतन

समग्र आईडी का उपयोग किन योजनाओं के लिए होता है?

समग्र आईडी का उपयोग इन योजनाओं में होता है:

मुख्यमंत्री कन्या विवाह/निकाह योजना
छात्रवृत्ति योजनाएं
राशन कार्ड योजनाएं
प्रधानमंत्री आवास योजना
और अन्य राज्य-स्तरीय योजनाएं

समग्र आईडी अपडेट कैसे करें?

अपने स्थानीय पंचायत/नगर निगम कार्यालय में जाएं।
समग्र पोर्टल पर परिवार का लॉगिन उपयोग कर अपडेट का अनुरोध करें।

क्या अन्य राज्यों के लोग समग्र आईडी बना सकते हैं?

नहीं, समग्र आईडी केवल मध्य प्रदेश के निवासियों के लिए ही है।

समग्र पोर्टल का हेल्पलाइन नंबर क्या है?

यदि आपको सहायता की आवश्यकता है, तो समग्र पोर्टल के हेल्पलाइन नंबर या क्षेत्रीय कार्यालय से संपर्क करें। हेल्पलाइन की जानकारी पोर्टल पर उपलब्ध है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *