महाराष्ट्र राज्य सरकार ने महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण, उनके स्वास्थ्य और पोषण में सुधार, और परिवार में उनकी निर्णायक भूमिका को मजबूत करने के लिए 28 जून 2024 को “मुख्यमंत्री माझी लाडकी बहिण” योजना को मंजूरी दी है। इस योजना के तहत, महाराष्ट्र की 21 से 65 वर्ष की पात्र महिलाओं को हर महीने रु. 1,500/- की आर्थिक सहायता सीधे बैंक खाते में (DBT) जमा की जाएगी।
योजना का स्वरूप (Format of Scheme):
प्रत्येक पात्र महिला के आधार लिंक बैंक खाते में हर महीने रु. 1,500/- की राशि सीधे हस्तांतरित (DBT) की जाएगी।
पात्रता (Eligibility):
1. लाभार्थी महिला महाराष्ट्र की निवासी होनी चाहिए।
2. विवाहित, विधवा, तलाकशुदा, परित्यक्ता, निराश्रित महिला या परिवार की एक अविवाहित महिला पात्र मानी जाएगी।
3. न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम आयु 65 वर्ष होनी चाहिए।
4. परिवार की वार्षिक आय रु. 2.50 लाख से अधिक नहीं होनी चाहिए।
अपात्रता (Ineligibility):
1. जिनका परिवार वार्षिक आय रु. 2.50 लाख से अधिक है।
2. यदि परिवार का कोई सदस्य आयकरदाता है।
3. यदि परिवार का कोई सदस्य राज्य या केंद्र सरकार में स्थायी कर्मचारी है या सेवानिवृत्ति के बाद पेंशन प्राप्त कर रहा है।
4. यदि लाभार्थी महिला किसी अन्य सरकारी आर्थिक योजना से रु. 1500/- या उससे अधिक का मासिक लाभ प्राप्त कर रही है।
5. यदि परिवार का कोई सदस्य वर्तमान या पूर्व सांसद/विधायक है।
6 यदि परिवार का कोई सदस्य राज्य या केंद्र सरकार की परियोजनाओं का निदेशक/सदस्य है।
7. परिवार के किसी सदस्य के नाम चार पहिया वाहन (ट्रैक्टर को छोड़कर) पंजीकृत होने पर।
आवश्यक दस्तावेज (आवेदन के लिए आवश्यक दस्तावेज) :
- आधार कार्ड
- बैंक खाता विवरण (खाता आधार लिंक होना आवश्यक)
- लाभार्थी महिला का शपथ पत्र और फोटो
- निवास प्रमाणपत्र या इसके बदले 15 साल पहले का राशन कार्ड, मतदाता पहचान पत्र, स्कूल छोड़ने का प्रमाणपत्र या जन्म प्रमाणपत्र।
- वार्षिक आय प्रमाणपत्र (यदि पीली या केशरी राशन कार्ड है तो इसकी आवश्यकता नहीं, सफेद राशन कार्ड के लिए आवश्यक)।
- नवविवाहित महिलाओं के लिए विवाह प्रमाणपत्र।
मुख्यमंत्री माझी लाडकी बहिन योजना की आधिकारिक वेबसाइट पोर्टल के माध्यम से आवेदन कैसे करें ?
ऑनलाइन नई पंजीकरण प्रक्रिया:
STEP 1 : “Majhi Ladki Bahin Yojana” की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
STEP 2 : होम पेज पर आवेदक Login विकल्प पर क्लिक करें।
STEP 3 : लॉगिन पेज खुलने पर, नया USER ID और PASSWORD बनाएं।
STEP 4 : “Create Account” विकल्प पर क्लिक करें और sign up फॉर्म भरें।
STEP 5 : व्यक्तिगत आवेदक के रूप में “General Woman” विकल्प चुनें।
STEP 6 : Captcha भरें और साइन अप करें।
STEP 7 : मोबाइल पर प्राप्त OTP को वेरीफाई करें।
आवेदन की प्रक्रिया:
STEP 1 : लॉगिन पेज पर USER ID और PASSWORD का उपयोग कर लॉगिन करें।
STEP 2 : “Application of Mukhyamantri – Majhi Ladki Bahin Yojana” पर क्लिक करें।
STEP 3 : आधार नंबर डालकर वेरीफाई करें।
STEP 4 : आवेदन में आवश्यक जानकारी भरें और आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें। (आवेदक का नाम, जन्मतिथि, पता आदि की जानकारी आधार कार्ड के अनुसार सटीक भरनी चाहिए। बैंक का विवरण और मोबाइल नंबर भी सही भरें।)
STEP 5 : सभी जानकारी की जांच कर आवेदन सबमिट करें।
इस प्रकार, आप मुख्यमंत्री माझी लाडकी बहिन योजना के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
महत्वपूर्ण सूचना (ऑफलाइन प्रक्रिया के संबंध में):
जिन महिलाओं को ऑनलाइन आवेदन करना नहीं आता, वे आंगनवाड़ी सेविका/पर्यवेक्षिका/मुख्य सेविका/सेतु सुविधा केंद्र/ग्राम सेवक/समूह संसाधन व्यक्ति (CRP) / आशा सेविका/वार्ड अधिकारी / CMM (सिटी मिशन मैनेजर) / नगरपालिका बालवाड़ी सेविका / सहायता कक्ष प्रमुख / आपले सरकार सेवा केंद्र के माध्यम से ऑनलाइन/ऑफलाइन आवेदन कर सकती हैं। इस आवेदन के लिए कोई भी शुल्क नहीं लिया जाएगा।
IMPORTANT LINK :
OFFICIAL WEBSITE | cLICK hERE |
APPLY ONLINE LINK | APPLY ONLINE |
सामान्य प्रश्न (FAQ):
लाडकी बहिन योजना की पात्रता?
लाडकी बहिन योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए महिला को महाराष्ट्र राज्य की निवासी होना आवश्यक है, और महिला की उम्र 21 से 65 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
लाडकी बहिन योजना की आधिकारिक वेबसाइट?
महाराष्ट्र लाडली बहना योजना 2024 के अंतर्गत आर्थिक सहायता क्या है?
महाराष्ट्र लाडली बहना योजना 2024 के अंतर्गत आर्थिक सहायता 1500 रुपये है।
Leave a Reply